जदयू ने मणिपुर की घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन । 

जदयू ने मणिपुर की घटना को लेकर राष्ट्रपति के नाम डीसी को सौंपा ज्ञापन । 


जमशेदपुर : पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में घटित अमानवीय व जघन्य घटनाओं को लेकर जनता दल यूनाइटेड पूर्वी सिंहभूम जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद के नेतृत्व में राष्ट्रपति के नाम पूर्वी सिंहभूम जिले की उपायुक्त को एक ज्ञापन सौंपा गया। 
                   विश्राम प्रसाद ने कहा कि विगत तीन माह से मणिपुर जल रहा है। हिंसा और अत्याचार खुलेआम हो रही है। महिलाओं के साथ  शर्मशार करने वाली घटनाएं घटित हो रही है लेकिन केंद्र एवं राज्य की भाजपा सरकार तमाशबीन बनी बैठी है। उन्होंने हिंसा को रोकने में विफल केंद्र एवं राज्य सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लगाया जाना चाहिए। यहीं वक्त की मांग है। 
                 उन्होंने कहा मणिपुर में अविलंब शांति व  सदभाव कायम हो ,  मानवाधिकार एवं संविधान की रक्षा हो सके। ऐसी पहल अविलंब होनी चाहिए। 
            ज्ञापन सौंपने वालों में‌जिला अध्यक्ष विश्राम प्रसाद, प्रदेश सचिव अंजलि सिंह, युवा प्रदेश सचिव अजय कुमार, जिला वरीय उपाध्यक्ष मंगल मांझी मुर्मू, जिला उपाध्यक्ष अशोक कुमार सिंह, अमित सिंह, जिला महासचिव वीरसिंह देवगम, जिला सचिव संजय यादव, ओमप्रकाश सिंह, घनश्याम सिंह, अरुण सिंह,रविन्द्र सिंह, गौरांगो दास,किरण देवी, पुष्पा देवी, सरिता देवी, सीता देवी, हरेंद्र यादव आदि शामिल थे।