बूथ सशक्तिकरण को लेकर भाजपा की बैठक आयोजित

सिंहभूम में चुनावी सरगर्मी तेज


जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में जीत का लक्ष्य हासिल करने को लेकर बूथों को सशक्त बनाने के लिए कार्य योजना तैयार की है। 
इसी क्रम में शनिवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में बूथ सशक्तिकरण अभियान के दूसरे चरण में बूथों की मजबूती एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता के निमित्त एक बैठक भालूबासा स्थित आशीष किशोर संघ सभागार में सम्पन्न हुई। भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं बैठक के प्रभारी कालीचरण सिंह विशेष रूप से शामिल हुयें।  इस दौरान पूर्व विधायक मेनका सरदार, प्रदेश मंत्री रीता मिश्रा, जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा समेत कई नेतागण मौजूद थे । बैठक में बूथ के सशक्तिकरण हेतु जमशेदपुर महानगर अंतर्गत 28 मंडलों में प्रभारियों एवं प्रवासियों की नियुक्ति की गई। 
बैठक को संबोधित करते हुए झारखंड प्रदेश कार्यसमिति सदस्य काली चरण सिंह ने कहा कि जमशेदपुर महानगर की सभी बूथें मजबूत हो, इसके लिए हम सभी को गंभीरता से सार्थक प्रयास करने की जरूरत है। उन्होंने सबों को कार्य योजना पर कार्य करने का निर्देश दिया। उन्होंने  कहा कि सभी मंडलों में प्रभारी एवं प्रवासी नियुक्त किये गयें हैं जो आगामी 26 सितंबर से 2 अक्टूबर तक बूथों पर प्रवास कर एवं बूथ सदस्यों के संग नियमित बैठक कर लोगों को जोड़ने संबंधी अन्य कार्यों के माध्यम से बूथों के सशक्तिकरण एवं सत्यापन की दिशा में कार्य करेंगे।  बैठक को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यध गुंजन यादव ने भी संबोधित किया। 
बैठक के दौरान मंच संचालन भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष सुरेश शर्मा ने किया। 
बैठक में चंद्रशेखर मिश्रा, बिनोद सिंह, राजकुमार श्रीवास्तव, दिनेश कुमार, नीरज सिंह, राजन सिंह, जटाशंकर पांडेय, अनिल सिंह, डॉ राजीव, राजकुमार सिंह, सुधांशु ओझा, बबुआ सिंह, संजीव सिन्हा, राकेश सिंह, जितेंद्र राय, पप्पू सिंह, नीलू मछुआ, बोलटू सरकार, प्रेम झा, ज्ञान प्रकाश, बिनोद सिंह, कौस्तव रॉय, मणि मोहंती, अभिमन्यु सिंह, बिनानंद सिरका, अजीत कालिंदी, मोचीराम बाउरी, ज्योति अधिकारी, सुरेश शर्मा, संतोष ठाकुर, ध्रुव मिश्रा, बबलू गोप, अजय सिंह, हेमंत सिंह, दीपक झा, बिनोद राय, नारायण प्रसाद, संजय तिवारी, राजेश सिंह, बरजंगी पांडेय, अमरेंद्र पासवान, संदीप शर्मा बॉबी, संजय कुमार सिंह, चंचल चक्रवर्ती, रविन्द्र नाथ सरदार, हलधर दास, सुदीप कुमार डे, हेमेंद्र जैन, त्रिदेव चटराज, दीपक पॉल, पवन सिंह, सुनील सिंह मुंडा, शांतनु मुखर्जी, मंटू चरण दत्ता, प्रधान महतो समेत अन्य उपस्थित थे।