झाऱखंड पुलिस का दावा, कौलेश्वरी सब-जोन से नक्सलियों का सफाया, 5 ने किया सरेंडर

चतरा जिले के कौलेश्वरी सब-जोन से आतंक का परिचायक बने भाकपा माओवादी संगठन का सफाया हो गया है।

झाऱखंड पुलिस का दावा, कौलेश्वरी सब-जोन से नक्सलियों का सफाया, 5 ने किया सरेंडर
आत्मसमर्पण करने वाले नक्लियों के साथ पुलिस व सीआरपीएफ के अधिकारी

रांची,

चतरा जिले के कौलेश्वरी सब-जोन से आतंक का परिचायक बने भाकपा माओवादी संगठन का सफाया हो गया है। जोन के 10 लाख रूपये के ईनामी जोनल कमांडर अमरजीत यादव उर्फ टिंगु उर्फ लखन यादव, 5 लाख के ईनामी नक्सली सब-जोनल कमांडर सहदेव यादव उर्फ लटन यादव समेत पांच माओवादियों ने झारखंड पुलिस और सीआरपीएफ के समक्ष सरेंडर कर दिया। सभी कुख्यात नक्सली झारखंड के चतरा, हजारीबाग एंव बिहार के औरंगाबाद जिले में कई कांडों में वांटेड थे। अभियान आईजी अमोल होमकर ने बताया कि आज का दिन ऐतिहासिक है। झारखंड को लाल आतंक के खौफ के खात्मे को लेकर लगातार कार्रवाई कर रही है। चतरा लातेहार गया के माओवादियों के गढ़ में लगातार सुरक्षा बल कार्रवाई कर रहे है। इस क्षेत्र में लगभग माओवादी खात्मे की ओर है। अभियान के डर से पांच माओवादी ने एक साथ आत्म समर्पण कर दिया है।

आत्मसमर्पण करने वाले माओवादी

जोनल कमांडर (10 लाख ईनामी) अमरजीत यादव उर्फ टिंगु उर्फ लखन यादव, सब- जोनल कमांडर (05 लाख ईनामी) सहदेव यादव उर्फ लटन यादव उर्फ सदुर्शन, सब-जोनल कमांडर नीरू यादव उर्फ सलीम, सब-जोनल कमांडर संतोष भुईँया  उर्फ सुकन, दस्ता सदस्य अशोक बैगा उर्फ अशोक परहिया के नाम शामिल हैं। 

4 माह में 4 मुठभेड़

वर्ष 2022 कुल 3 मुठभेड़ हुए थे, लेकिन इस वर्ष बीते चार माह में चार से अधिक मुठभेड़ हई। इस मुठभेड़ में सैक सदस्य समेत जोनल कमांडर को मार गिराया है। साथ ही रीजनल कमांडर इंदल गंझू ने आत्म समर्पण किया और अब पांच नक्सली में 10 लाख से लेकर 05 लाख तक के इनाम है। 3 अप्रैल 2023 को हुए मुठेभड़ में 02 सैक सदस्य और 03 सब जोनल सदस्य मारे गये थे। इन सबों पर भारी ईनाम रखा गया था। 

हथियारों के साथ आत्मसमर्पण

आत्मसमर्पण करने वाले उग्रवादियों ने अपने अपने हथियार भी पुलिस के आगे डाल दिये। समर्पित हथियारों में 02 AK-56, 01 एसएलआर, 01 इंसास, 01 रायफल, 01 पिस्टल, 02 देशी बंदूक, 1855 राउंड गोलियां, 41 मैगजीन और 16 वायरलेस सेट शामिल है।