ED Jharkhand: जब्त की 39.28 करोड़ की संपत्ति, इंजीनियर विरेन्द्र राम पर कार्रवाई।

झारखंड के 125 करोड़ के अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले ग्रामीण कार्य विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेन्द्र राम के 39.28 करोड़ की संपत्ति बुधवार को ED ने जब्त कर ली।

ED Jharkhand: जब्त की 39.28 करोड़ की संपत्ति, इंजीनियर विरेन्द्र राम पर कार्रवाई।

रांची

झारखंड के 125 करोड़ के अवैध संपत्ति अर्जित करने वाले ग्रामीण कार्य विकास विभाग के चीफ इंजीनियर वीरेन्द्र राम के 39.28 करोड़ की संपत्ति बुधवार को ED ने जब्त कर ली। जब्त की गयी संपत्तियों में 3 बैंक खातों में जमा 36 लाख रूपये व दिल्ली, रांची, जमशेदपुर, पटना के कई फ्लैट और प्लॉट शामिल है। इसके साथ ही उनके घर से मिले करोड़ों रूपये की ऑडी, स्कॉर्पियो, इनोवा कारें भी जब्त की गयी सूची में शामिल है।    

फरवरी से हैं हिरासत में

22 फरवरी 2023 को चीफ इंजीनियर वीरेन्द्र राम के कई ठिकानों पर एक साथ ईडी (ED) ने छापा मारा था। छापेमारी के दौरान ही ईडी को वीरेन्द्र राम के अकूत अवैध संपत्ति का पता चला था। बताया गया कि अपने पद का दुरूपियोग कर उन्होंने 125 करोड़ से अधिक की संपत्ति बनायी है। इस छापेमारी के बाद वीरेन्द्र राम को गिरफ्तार कर लिया था गया था। हाल में ही उनके सहयोगी व चचेरे भाई आलोक रंजन को भी ईडी ने गिरफ्तार किया है।