जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर आजसू जिला समिति ने दी बधाई 

आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके सिदगोड़ा स्थित आवास पर मिला।

जमशेदपुर : पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  को ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर आजसू जिला समिति ने दी बधाई 
रघुवर दास का अभिनंदन करते आशु पार्टी के नेता
Jamshedpur : आजसू पार्टी पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी का एक प्रतिनिधिमंडल अध्यक्ष कन्हैया सिंह के नेतृत्व में पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास से उनके सिदगोड़ा स्थित आवास पर मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर पुष्प गुच्छ भेंटकर उन्हे बधाई दी।
उक्त अवसर पर रघुवर दास ने कहा कि झारखंड प्रदेश का प्यार और  जमशेदपुर का दुलार सदैव मेरे दिल में रहेगा। आजसू पार्टी ने सहयोगी दल के रूप में सदैव मेरा मान सम्मान रखा है। दोनों दलों के बीच आपसी भाईचारा हमेशा बना रहा है तथा दोनों दल एक - दूसरे के परस्पर सहयोगी रहे हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह के साथ जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, सोशल मीडिया प्रभारी देवाशीष चौधरी, उमा शंकर सिंह, विनय सिंह समेत अन्य शामिल थे।