जोस ओल चिकी 2025 को सफल बनाने के लिए ओलचिकी प्रचार प्रसार अभियान के तहत जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।            

जोस ओल चिकी 2025 को सफल बनाने के लिए ओलचिकी प्रचार प्रसार अभियान के तहत जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।            

 जमशेदपुर ग्राम- चेमाईजुड़ी , नारवा पहाड़, पोटका में बिदु चांदान ओल चिकी ईतुन आसड़ा , बिदु चांदान सेवा गांवता और ग्राम सभा चेमाईजुड़ी के संयुक्त तत्वाधान में जोस ओल चिकी 2025 को सफल बनाने के लिए ओलचिकी प्रचार प्रसार अभियान के तहत जन जागरण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
           कार्यक्रम में शामिल वक्ताओं ने झारखंड राज्य में नई शिक्षा नीति 2020 के तहत क्षेत्रीय भाषा में संथाली भाषा को ओल चिकी लिपि से अनुवाद कर पुस्तक मुद्रित हो, संथाली भाषा शिक्षकों कि बहाली हो, संथाली अकादमी का अविलंब गठन हो और भारतीय संविधान के आठवीं अनुसूची में शामिल संथाली भाषा को झारखंड राज्य में प्रथम राजभाषा का दर्जा दिया जाने का जोरदार समर्थन करते हुए कहा कि राज्य सरकार अविलंब हमारी मांगों पर विचार कर उचित पहल करे, अन्यथा कोल्हान से संथाल परगना तक उग्र आंदोलन किया जाएगा।
           मुख्य अतिथि कलिकापुर तोरोप पारगना आयो मानिज पुन्ता मुर्मू ने कहा कि सभी ग्राम सभा से माझी बाबा महामहिम राज्यपाल, झारखंड, माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार, निदेशक jcert, सचिव महोदय स्कुली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग झारखंड को हमारी मांग पत्र अविलंब भेजें।
   मौके पर मिशन ओलचिकी संस्थापक मगत मुर्मू,  माझी बाबा चेमाईजुड़ी चन्द्र शेखर हांसदा, तालसा माझी दुर्गा चरण मुर्मू, मानसिंह सोरेन, शिवचरण हांसदा, फुदान चन्द्र सोरेन, पिताम्बार हांसदा, भुजंग टुडू, दुलाल हांसदा, डुमका मुर्मू(बिदू), किशुन मुर्मू, बिशु सोरेन, पिरू मुर्मू, माई सोलमा टुडू, प्रमिला सोरेन, हिरामुनी सोरेन, मायनो हांसदा, सिनगो टुडू, रुपी सोरेन अदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।