तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी के माता का निधन

तुलसी भवन के मानद महासचिव प्रसेनजीत तिवारी के माता का निधन

जमशेदपुर : शहर के प्रतिष्ठित संस्थान तुलसी भवन के मानद महासचिव सह जमशेदपुर विभाग,  सेवा भारती के सचिव प्रसेनजीत तिवारी उर्फ संजय जी के माता मालती तिवारी ( 69 )  का शनिवार को निधन हो गया। स्वर्गीय मालती तिवारी केएमपीएम स्कूल बालीचेला एवं बारीडीह हाई स्कूल में बतौर सहायक शिक्षिका सेवा दीं थी। वो बतौर अभिसारिका हिन्दी परिषद के नाटकों में बढ़चढ़ भाग लिया करतीं थी। शिक्षा के क्षेत्र में वो डबल एमए थीं। 
वो अपने पीछे पति  हरिनारायण तिवारी, पुत्र द्वय अशोक तिवारी, प्रसेनजित तिवारी एवं पुत्री रजनी पाण्डेय सहित 6 पोतों एवं 2 नतिनियों का भरा पूरा परिवार छोड़कर गयीं। 
                  अंतिम यात्रा में जमशेदपुर पूर्व के विधायक  सरयू राय, संघ के अभय सामन्त, इंदर अग्रवाल, रविन्द्र जी, मृत्युंजय जी, सुनील जी, सुबोध श्रीवास्तव, अमित शर्मा, सुधीर सिंह, क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, प्रांत मंत्री राजीव चौधरी, भाजपा से संजीव कुमार, संजीव सिंह, मनोज सिंह , सोनू जी, डॉ राजीव कुमार समेत  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ , भाजपा , स्वदेशी जागरण मंच तथा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद समेत विभिन्न संगठनों के गणमान्य लोग शामिल थे।