बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा में आरओबी की मांग को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान। 

बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा में आरओबी की मांग को लेकर चलाया गया हस्ताक्षर अभियान। 


जमशेदपुर : बारीगोड़ा - जोजोबेड़ा में आरओबी की मांग को लेकर बारीगोड़ा चौक पर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बस्ती विकास संघर्ष समिति की ओर से आयोजित इस हस्ताक्षर अभियान में पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस , आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, शैलेन्द्र सिंहा, धर्मवीर सिंह ,  भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, पार्षद कुसूम पूर्ति , बिरजू पात्रो ,  विश्वजीत भगत , मुखिया सुनिता नाग ,  अमरेश सिंह, शिव कुमार भगत ,  कमलेश सिंह , अमरजीत सिंह राजा ,  संजीव कुमार , शिवजी प्रसाद , सुबोध साही,  आदि शामिल हुयें। गौरतलब हो कि बारीगोड़ा व जोजोबेड़ा में रेलवे फाटक अक्सर बंद रहता है फलस्वरूप भयंकर जाम लगती है। सबसे ज्यादा परेशानी स्थानीय कंपनियों में काम करने वाले लोगों , स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। अबतक नेताओं के आश्वासन के सिवाय कुछ भी हासिल नहीं हुआ है। लोगों ने कहा कि इस बार आरओबी और सड़क इस क्षेत्र में चुनावी मुद्दा बनेगा।