ब्रजभूषण मामले में संदेह के घेरे में पुलिसिया कार्रवाई : पात्रो 

ब्रजभूषण मामले में संदेह के घेरे में पुलिसिया कार्रवाई : पात्रो 


जमशेदपुर : सांसद सह भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह पर  महिला पहलवानों के शिकायत पर पुलिसिया कार्रवाई संदेह के घेरे में है। अबतक  कार्रवाई नहीं होने से देश शर्मशार हुआ है। अब इसका फैसला जनता की अदालत में ही होगा। यह बात पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आनंदमय पात्रो ने कहा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आजतक मन की बात में इतने बड़े घिनौने मामले पर कुछ नहीं बोले , यह उनके संवेदनहीनता को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का यह बयान हैरान करने वाली है कि ब्रजभूषण सिंह के ऊपर लगाए गए आरोपों के पक्ष में पर्याप्त सबूत नहीं है इस लिए ब्रजभूषण को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है। श्री पात्रो ने कहा कि इस घटनाक्रम ने बता दिया है कि इस देश में आम आदमी और खास आदमी के ऊपर अलग - अलग कानून लागू होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ब्रजभूषण को बचाने में खुद का हाथ जला लेगी। देश सब देख रहा है।