राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित 

राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में क्विज प्रतियोगिता आयोजित 

जमशेदपुर : गोलमुरी  केबल बस्ती स्थित राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल में शुक्रवार को क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कक्षा एक से सातवीं तक के बच्चों ने भाग लिया। 
इसमें करेंट अफेयर्स, विज्ञान, गणित, इतिहास, खेल संबंधित विषयक प्रश्न पूछे गये।  प्रत्येक ग्रुप में सर्वाधिक अंक लाने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया। विजयी छात्र -  छात्राओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया।  पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में  बतौर मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष दिनेश कुमार, सचिव संतोष कुमार सहित सीपी समिति स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक अमित कुमार सिंह भाग लिये।  अतिथियों ने अपने संबोधन से विजयी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। 

विजयी प्रतिभागी इस प्रकार थे। 
 
ग्रुप A 
प्रथम - आर्यन कुमार कक्षा 1
ग्रुप B
प्रथम - ऋषभ बहादुर कक्षा 3
द्वितीय - धैर्य कुमार कक्षा 2

ग्रुप  C
प्रथम - विवेक प्रसाद कक्षा 5
द्वितीय बलवीर कुमार कक्षा 5

ग्रुप  D
प्रथम- सुमन भुईमाली कक्षा 7
द्वितीय- घनश्याम कुमार कक्षा 6.

क्विज प्रतियोगिता के सफल आयोजन में राइजिंग सन इंग्लिश स्कूल की प्रिंसिपल संगीता श्रीवास्तव सहित शिक्षिका निर्मला कौर, कुमकुम सिंह, अंजलि शर्मा, दीक्षा कुमारी, रीता शर्मा, निशा कुमारी, मनप्रीत कौर, कृतिका सिंह, अंजलि ओझा आदि का सराहनीय योगदान रहा।