पटमदा : झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का ले संकल्प- बाबूलाल

जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जनसभा की जनसभा हुई.

पटमदा : झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त प्रदेश बनाने का ले संकल्प- बाबूलाल
जनसभा में मौजूद बाबूलाल मरांडी
Patamada  : जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा में बुधवार को झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी जनसभा की जनसभा हुई. संकल्प यात्रा के तहत आयोजित सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार और उसके सहयोगी दलों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार में लूट की छूट मची है. हेमंत सरकार आदिवासी विरोधी सरकार हैं. वर्तमान सरकार में महिलाएं असुरक्षित हैं. उन्होंने  कहा कि झारखंड को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए वर्तमान सरकार  को  हटाना जरूरी है. तभी यहां सुशासन स्थापित हो पाएगा. 
मोदी सरकार ने अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया विकास की किरण- सांसद
सांसद विद्युत वरण महतो ने कहा कि मोदी सरकार ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया विकास की किरण. लेकिन झारखंड सरकार अपने वादे से मुकर रही है. स्वागत भाषण में पूर्व प्रत्यासी सह किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष मुचिराम बाउरी ने कहा कि वर्तमान सरकार से सभी वर्ग ठगा महसूस कर रहा हैं. लोकसभा और विधानसभा चुनाव में 2024 में भाजपा की बनेगी सरकार. भाजपा जिलाध्यक्ष गुंजन यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में देश और राज्य का विकास हुआ हैं. वही वर्तमान हेमंत सोरेन सरकार में बालू की मची लूट मची हुई है.कार्यक्रम में भाजपा जिला प्रभारी सुबोध सिंह गुड्डू, जिला उपाध्यक्ष प्रदीप महतो, नीरज सिंह, जिला पार्षद उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, पार्षद प्रदीप बेसरा, कुसुम पूर्ति, प्रमुख बालिका सोरेन, परेश मुखी, बलदेव भुइयां,  नीलू मछुआ, अजीत कालिंदी,सहित जुगसलाई मंडल के आठों मंडल अध्यक्ष और हजारों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित थे
बिमल बैठा गुट में दिखी नाराजगी
पटमदा:जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के पटमदा में आयोजित जनसभा में मंच में जगह नहीं मिलने पर भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष बिमल बैठा के समर्थको में नाराजगी देखी गयी. विमल बैठा समर्थक कटे-कटे नजर आए. हालांकि विमल बैठा जनसभा में मौजूद रहे. पटमदा, झारखंड, बाबूलाल मरांडी, जनसभा,
Patmada, Jharkhand, Babulal Marandi, Jan Sabha,