जमशेदपुर : ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर सैल्यूट तिरंगा ने रघुवर दास का किया अभिनंदन

ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संरक्षक रघुवर दास का शुक्रवार को सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया।

जमशेदपुर : ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर सैल्यूट तिरंगा ने रघुवर दास का किया अभिनंदन
Jamshedpur : ओडिशा का राज्यपाल बनाए जाने पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह सैल्यूट तिरंगा के राष्ट्रीय संरक्षक रघुवर दास का शुक्रवार को सैल्यूट तिरंगा झारखंड प्रदेश के कार्यकारी अध्यक्ष रवि शंकर तिवारी के नेतृत्व में पुष्प गुच्छ एवं अंग वस्त्र प्रदान कर अभिनंदन किया गया। इस दौरान सैल्यूट तिरंगा के  राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश झा ने उनसे दूरभाष पर बात की तथा राज्यपाल बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। रविशंकर तिवारी ने बताया की
जल्द ही राष्ट्रीय टीम का प्रतिनिधिमंडल (झारखंड एवं उड़ीसा के सदस्य भी शामिल) ओडिशा गवर्नर हाउस में जाकर मिलेगा तथा सम्मानित करेगा।
प्रतिनिधिमंडल में श्री तिवारी के अलावे रंजीत सिंह, मनोज कुमार, संजीत कुमार सहित अन्य कई लोग शामिल थे।