खोखले वादे एवं जुमलेबाजी को कर्नाटक की जनता ने नकारा महेंद्र पांडे

जमशेदपुर : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता महेंद्र पांडे ने कर्नाटक के  चुनाव पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि कर्नाटक की जनता ने भाजपा सरकार के खोखले वादे एवं जुमलेबाजी को नकार दिया है।

जनता ने  कर्नाटक में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वादे करके पूरे नहीं करने वाली भाजपा सरकार को सबक सिखाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि कर्नाटक का चुनाव परिणाम 2024 में होनेवाले आम चुनाव का ट्रेलर है। आने वाले समय में अन्य राज्यों में होने वाले चुनाव में कांग्रेस पूर्ण बहुमत के साथ लौटेगी। उन्होंने कहा कि कर्नाटक की जनता ने धर्म के नाम पर राजनीति करने वाली पार्टी की असलियत को जान लिया है जिसके कारण जनता झांसे में नहीं आकर उस जुमलेबाज सरकार को बाहर का रास्ता दिखाने का काम किया है। कांग्रेस नेता ने कहा कि कर्नाटक चुनाव में बजरंगबली को मुद्दा बनाया गयाथा।  लेकिन धर्म की राजनीति करने वाली भाजपा की बजाए बारंगबली ने कांग्रेस को अपना आशीर्वाद दिया। उन्होंने कर्नाटक की जनता को कांग्रेस के पक्ष में मतदान करने के लिए साधुवाद दिया।