राजकीय सम्मान के साथ हुआ दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार, आंसूओं से क्षेत्र की जनता ने दी विदाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता व मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे चेन्नई से रांची पहुंचा। शाम 5.00 बजे के करीब उनके पैतृक गांव भंडारीदह, बोकारो में अंतिम संस्कार सम्पन्न हुआ।

राजकीय सम्मान के साथ हुआ दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार, आंसूओं से क्षेत्र की जनता ने दी विदाई

रांची, झाऱखंड


झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता व मंत्री जगरनाथ महतो का पार्थिव शरीर शुक्रवार की सुबह 7.30 बजे चेन्नई से रांची पहुंचा। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर सीएम हेमंत सोरेन समेत कई मंत्री और नेताओँ ने उसकी अगुवाई की। यहां तिरंगे में लिपटे पार्थिव शरीर को सीएम हेमन्त सोरेन ने कंधा दिया। फूलों से लदी गाड़ी में रखकर उनके शरीर को झारखंड विधानसभा लाया गया। विधानसभा के मुख्य द्वार पर उनके ताबूत को रखा गया, जहां सभी दलों के विधायक और नेताओं ने उन्हें पुष्प अर्पित कर अपनी श्रृद्धांजलि दी। वहां से उनके पार्थिव शरीर को हरमू स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी कार्यालय लाया गया, जहां पार्टी नेताओँ ने उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित की। वहां से उनके पैतृक गांव भंडारीदह, बोकारो ले जाया गया। उनके अंतिम यात्रा में जहां दर्जनों मंत्री - विधायक शामिल हुए, वंही रांची से बोकारो तक रास्ते में कई जगह उन्हें श्रृद्धांजलि देने वालों की भीड़ इंतजार में रूकी थी। उनकी अंतिम संस्कार में जनसैलाब उमड़ पड़ा। 

राजकीय सम्मान के साथ हुआ अंत्येष्टि

दिवंगत मंत्री जगरनाथ महतो का अंतिम संस्कार बोकारो जिले के पैतृक गांव भंडारीदह में पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। उनके अंतिम संस्कार में सीएम हेमंत सोरेन, स्पीकर रविन्द्रनाथ महतो, मंत्री मिथलेश ठाकुर, सत्यानंद भोक्ता समेत कई विधायक और कांग्रेस नेता मौजूद रहे। सीएम हेमंत सोरेन एयरपोर्ट से लेकर अंतिम संस्कार तक हर जगह शामिल हुए।