Save Akhara: पारंपरिक वाद्य यंत्र निर्माताओं को बचाने आगे आये लोक कलाकार, 10 हजार वाद्ययंत्र बिक्री का लक्ष्य

झारखंडी पारंपरिक- लोककला - सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए राजधानी रांची में संकल्प लिया गया है। इस मिशन को नाम दिया गया है 'Save Akhara' यानि अखड़ा को बचाओ। उद्देश्य है कि 5 अक्टूबर 2023 तक 10,000 वाद्ययंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा, मांदर, ढांक, तुरही, बांसुरी बिक्री किये जायें।

Save Akhara: पारंपरिक वाद्य यंत्र निर्माताओं को बचाने आगे आये लोक कलाकार, 10 हजार वाद्ययंत्र बिक्री का लक्ष्य


रांची,


झारखंडी पारंपरिक- लोककला - सांस्कृतिक विरासत बचाने के लिए राजधानी रांची में संकल्प लिया गया है। इसके तहत एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें लोककला से जुड़े दर्जनों हस्ति शामिल हुए और एक मुहीम  की शुरुआत की गई। इस मिशन को नाम दिया गया है 'Save Akhara' यानि अखड़ा को बचाओ। इस अभियान का शुभारंभ पद्मश्री मधु मंसूरी, पद्मश्री मुकुंद नायक, अंतर्राष्ट्रीय ख्याती प्राप्त लोक कलाकार नंदलाल नायक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। उद्देश्य है कि 5 अक्टूबर 2023 तक 10,000 वाद्ययंत्र जैसे ढोल, नगाड़ा, मांदर, ढांक, तुरही, बांसुरी बिक्री किये जायें। पद्मश्री मधु मंसूरी कहते हैं कि लोककला से जुड़े कलाकारों की अपनी परेशानियां हैं, तो वंही उनके वाद्य यंत्र निर्माताओँ की हालात भी कुछ अच्छे नहीं। लोक कलाकार ना सिर्फ अपने अस्तित्व के संकट से गुजर रहे बल्कि आर्थिक संकट का दौर भी गहराता चला जा रहा है। ऐसे में उन्हें इस संकट से उबारने की कोशिश रंग ला सकती है।

घर में बजाएं या सजाएं 

अंतर्राष्ट्रीय प्रसिद्धि प्राप्त लोक कलाकार कलाकार नंदलाल नायक की सोंच है 'Save Akhara'। उन्होंने कहा कि झारखंडी वाद्य यंत्र को बनाने वाले लोगों की स्थिति बेहद खराब है, उनकी स्थिति को सुधारने को लेकर एक संकल्प लिया गया है। उन्होंने लोगों से अपील है कि जिस तरह लोग अपने संस्कृति से प्रेम करते हैं, उसी तरह अपने वाद्ययंत्र से भी प्रेम करें और कम से कम एक वाद्य यंत्र जरूर खरीदें, उन्हें बजाएं भी या घर में सजाएं। ताकि इन लोगों की हौसला बढ़ सके और हमारी संस्कृति बची रहे। 

10,000 बिक्री का लक्ष्य

अभियान के संयोजक नंदलाल नायक ने बताया कि वे वाद्ययंत्र निर्माताओं को सीधे ग्राहकों से जोड़ने का प्रयास करेंगे। जो खरीदने के इच्छुक होंगे वे या तो निर्माताओं से खरीद सकते हैं या खरीददार उनके फोन नंबर 7462097947 पर संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिनों में एक वेबसाइट तैयार किया जायेगा, जहां खरीददार खुद निर्माताओं से साजो सामान खरीद सकते हैं।