दुबारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को लौटेंगे रघुवर , स्वागत की भव्य तैयारी। 

दुबारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को लौटेंगे रघुवर , स्वागत की भव्य तैयारी। 


जमशेदपुर :  दुबारा भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद बुधवार को पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर  शहर लौटेंगे। पुनः उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार जमशेदपुर आगमन पर श्री दास के स्वागत की भव्य तैयारियां की गई है। 
भाजपा जमशेदपुर महानगर ने भी पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाये जाने और बुधवार को उनके शहर आगमन पर स्वागत का निर्णय लिया है। 
प्रेस को जारी विज्ञप्ति में बताया गया कि बुधवार को  सुबह 11:30 बजे श्री दास  शहर में प्रवेश करेंगे।  मानगो शहीद खुदीराम बोस चौक से लेकर एग्रिको स्थित आवास तक विभिन्न मंडलों  के भाजपा कार्यकर्ता उनका स्वागत करेंगे।