जमशेदपुर: बिहार के तर्ज पर झारखंड में हो जातीय जनगणना : प्रकाश 

महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सोमवार को बिहार सरकार ने जातीय जनगणना का लिस्ट जारी कर दिया।

जमशेदपुर: बिहार के तर्ज पर झारखंड में हो जातीय जनगणना : प्रकाश 
प्रकाश विश्वकर्मा
Jamshedpur :  महात्मा गांधी के जयंती के अवसर पर सोमवार को बिहार सरकार ने जातीय जनगणना का लिस्ट जारी कर दिया। बिहार सरकार के इस कदम की सराहना करते हुए आजसू पार्टी की विंग अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा पूर्वी सिंहभूम  के जिला अध्यक्ष प्रकाश विश्वकर्मा ने झारखंड सरकार से जातीय जनगणना की सूची झारखंड राज्य में भी अविलंब प्रकाशित करने की मांग की। उन्होंने कहा कि सरकार में शामिल राजद, कांग्रेस व जदयू जहां बिहार में अबीर गुलाल लगाकर स्वागत कर रही है,  वहीं झारखंड में सरकार में शामिल राजनीति दल जातीय जनगणना के लिए कोई कदम नहीं उठा रही है। यह राज्यवासियों के साथ छल है। जनता वर्तमान झारखंड सरकार की चाल और चरित्र दोनों देख रही है।
इसे भी पढ़ें -  https://www.tribetv.in/फाटक-बंद-रहने-से-कंपनियों-में-कर्मचारी-व-स्कूलों-में-लेट-से-पहुंचते-हैं-छात्र