जमशेदपुर : लगातार वर्षा होने के कारण बागबेड़ा निवासी का मिट्टी का खपरैल घर ढहा

बागबेड़ा थाना अंतर्गत  हरहरगुट्टू, नया बस्ती के रहने वाले कौशल ठाकुर का मिट्टी का घर बृहस्पतिवार की तड़के (सुबह 3.30 बजे) गिर गया।

जमशेदपुर : लगातार वर्षा होने के कारण बागबेड़ा निवासी का मिट्टी का खपरैल घर ढहा
गिरी हुई दीवार एवं छप्पर
Jamshedpur: बागबेड़ा थाना अंतर्गत  हरहरगुट्टू, नया बस्ती के रहने वाले कौशल ठाकुर का मिट्टी का घर बृहस्पतिवार की तड़के (सुबह 3.30 बजे) गिर गया। इस घटना में किसी तरह के जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन घर का छप्पर एवं दीवार गिरने से कौशल ठाकुर के समक्ष आश्रय का संकट उत्पन्न हो गया। आस  पड़ोस में रहने वाले लोगों को सुबह घटना की जानकारी होने के बाद वे लोग मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी प्राप्त की।  कौशल ठाकुर ने बताया कि वह नाई का काम करते हैं, जिससे घर परिवार चलता है। उन्होंने बताया कि चार दिनों से रुक-रुक कर हो रही लगातार वर्षा के कारण मिट्टी की दीवार पूरी तरह भींग गई थी। जिसके कारण यह घटना हुई। उन्होंने बताया कि आर्थिक स्थिति खराब रहने के कारण किसी तरह मिट्टी की दीवार खड़ी कर खपरैल घर में रहते थे। अब घर गिर जाने से वह खुले आसमान में रहने को विवश है।  उन्होंने स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों से एक अदद पीएम आवास अथवा सरकारी योजना से आवास उपलब्ध कराने में सहयोग मांगा।