जमशेदपुर : अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा नेता दिनेश ने पहुंचाई मदद

गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी पांडेय कांत नामक एक अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वित्तीय मदद के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराया।

जमशेदपुर : अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा नेता दिनेश ने पहुंचाई मदद
रजनीकांत की घटना के बाद जायजा लेते भाजपा नेता दिनेश कुमार
Jamshedpur : गोलमुरी थाना अंतर्गत नेहरू कॉलोनी निवासी पांडेय कांत नामक एक अग्नि पीड़ित परिवार को भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने वित्तीय मदद के साथ अन्य सुविधाएं मुहैया कराया। पांडेय कांत के कच्चे मकान में गुरुवार की सुबह दीया से आग लग गई। फलस्वरूप घर के सारे सामान, कपड़े सहित नगद रुपये आदि जलकर खाक हो गए।
आग की विभीषिका से विद्युत तार, पलंग एवं गद्दे तक जलकर नष्ट हो गया। सूत्रों ने बताया कि सुबह पूजा करने के उपरांत पांडेय कांत के परिवार के सदस्य काम पर चले गए। पड़ोसियों एवं स्थानीय युवकों ने घर से तेज धुंआ एवं आग की लपटे उठता देख फौरन आग बुझाने की कोशिशों में जुट गए। परंतु जब तक आग पूरी तरह बुझ पाती घर का सारा समान जलकर नष्ट हो गया।  स्थानीय निवासी अमित बाग ने घटना की सूचना पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार को दी। सूचना मिलते ही दस मिनट के अंदर भाजपा नेता दिनेश कुमार मौके पर पहुंचें और हालात का जायजा लिया। उन्होंने राजेश त्रिपाठी एवं  रॉकी सिंह को मौके पर बुलाया। दिनेश कुमार और राजेश त्रिपाठी ने तत्काल अग्नि पीड़ित परिवार को पांच हज़ार रुपये की वित्तीय सहायता मुहैया कराया। इसके अलावे पुनः अस्थाई निर्माण के लिए 15 फीट की छह रूफिंग शीट एवं लोहे की रॉड का प्रबंध कराया ताकि परिवार को आश्रय मिल सके। मौके से ही दिनेश कुमार ने शौर्य संस्था के संस्थापक अमरजीत सिंह राजा से बात कर तत्काल आवश्यकता अनुरूप राशन सामग्री और पहनने के लिए कपड़े दिलाने का आग्रह किया। जानकारी मिलते ही शौर्य संस्था की ओर से भी तत्काल मदद पहुंचाई गई।