चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष बने विकास कुमार गुप्ता

पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के चक्रधरपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष पद का चुनाव चक्रधरपुर स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ।

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के उपाध्यक्ष बने विकास कुमार गुप्ता
विकास कुमार गुप्ता को माला पहनकर स्वागत करते हुए
Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2023-25 के चक्रधरपुर अनुमंडल उपाध्यक्ष पद का चुनाव चक्रधरपुर स्थित एक निजी होटल में संपन्न हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी बजरंग लाल चिरानीया ने कहा कि दोपहर 3:00 बजे से लेकर शाम 5:00 बजे तक मतदान की प्रक्रिया हुआ। जिसमें चक्रधरपुर अनुमंडल क्षेत्र के 36 सदस्यों में 34 सदस्यों ने मतदान किया। मतदान के पश्चात मतगणना शुरू की गई, जिसमें दो प्रत्याशी विकास कुमार गुप्ता को 23 एवं प्रदीप भगेरिया को 11 मत प्राप्त हुए, इस प्रकार विकास कुमार गुप्ता को विजयी घोषित किया गया। चुनाव पदाधिकारी कमल लाट ने कहा कि सभी पद के लिए चुनाव की प्रक्रिया पूरी हो गई है, जल्द ही शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। मौके पर चुनाव पदाधिकारी दिलीप अग्रवाल, चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सर्राफ एवं चक्रधरपुर के सदस्य उपस्थित रहें।