जमशेदपुर : 'रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे' पर क्षेत्रीय सम्मेलन 8 को

न्यायिक अकादमी, झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 'रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे' विषय पर कल क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है।

जमशेदपुर : 'रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे' पर क्षेत्रीय सम्मेलन 8 को
तैयारियों का जायजा लेते प्रधान जिला में सत्र न्यायाधीश, उपायुक्त एवं वरीय पुलिस अधीक्षक
Jamshedpur: न्यायिक अकादमी, झारखंड एवं पूर्वी सिंहभूम जजशिप द्वारा जिला प्रशासन के सहयोग से 'रिमांड और जमानत न्यायशास्त्र के प्रमुख मुद्दे' विषय पर कल क्षेत्रीय सम्मेलन का आयोजन किया गया है। उक्त सम्मेलन जमशेदपुर के लोयोला स्कूल सभागार में होगा।  इस सम्मेलन में झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश, राज्य के विभिन्न जिलों के प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, न्यायिक पदाधिकारी, विभिन्न जिलों के वरीय पदाधिकारी एवं अधिवक्ता शामिल होंगे। इस क्षेत्रीय सम्मेलन की तैयारियों को लेकर शनिवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अनिल कुमार मिश्रा, जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक किशोर कौशल ने लोयोला स्कूल सभागार एवं परिसर में चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान सभी ने मातहतों को ससमय कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया। कहा कि तैयारियों में किसी तरह की कोई चूक नहीं हो, जिन्हें जो दायित्व दिया गया है उसे पूरा करेंगे।
उल्लेखनीय हो कि इस क्षेत्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि  झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश
सह- संरक्षक प्रमुख न्यायिक अकादमी झारखंड  संजय कुमार मिश्रा होंगे, जबकि सम्मानित अतिथि  झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश सुजित नारायण प्रसाद समेत झारखंड उच्च न्यायालय के अन्य न्यायाधीश आदि शामिल होंगे।