टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में हुआ रूद्राभिषेक 

टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में हुआ रूद्राभिषेक 


जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन प्रांगण में द्वितीय सोमवारी को भक्तिमय वातावरण छाया रहा। यहां पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत रुद्राभिषेक कार्यक्रम आयोजित की गई। पूरे विधि विधान से भगवान शिव का पूजन व रूद्राभिषेक हुआ। कार्यक्रम में मुख्य यजमान के रूप में यूनियन के महामंत्री आरके सिंह एवं अन्य पारंपरिक परिधान में भाग हिस्सा लिये। मंत्रोच्चारण से वातावरण गुंजायमान हुआ। पूजन एवं रूद्राभिषेक सुबह 9 बजे से प्रारंभ हुआ। दोपहर 12  बजे से महा प्रसाद का वितरण हुआ। भारी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण किये। यहां  बर्फ का बना सुंदर  शिवलिंग श्रद्धालुओं के लिए मुख्य आकर्षण का केंद्र बना रहा। भक्तिमय वातावरण के बीच भोले बाबा के गीत - संगीत एवं भजन के धून पर श्रद्धालु झूमते नजर आये। आम से लेकर खास लोग यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के सफल निर्देशन में आयोजित इस रूद्राभिषेक कार्यक्रम में न सिर्फ भाग लिये बल्कि लजीज महा प्रसाद ग्रहण कर आयोजनकर्ताओं  को धन्यवाद दिये। गौरतलब हो कि प्रत्येक वर्ष टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कंपनी की उन्नति एवं कामगारों के कुशलक्षेम के लिए देवों के देव महादेव की आराधना के लिए वार्षिक कार्यक्रम आयोजित करती है। जिसमें हजारों की भीड़ जुटती है।

कार्यक्रम में निम्न थे शामिल । 
 कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स जमशेदपुर  प्लांट के हेड रविन्द्र कुलकर्णी, कमिंस के प्लांट हेड रामफल नेहरा, डॉ संजय कुमार, डॉ एस एल श्रीवास्तव, हॉस्पिटल एडमिनिस्ट्रेशन हेड पार्थो मुखोपाध्याय, विधायक सरयू राय, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, पूर्व विधायक मलखान सिंह, आजसू के जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, राजीव रंजन सिंह, शंभू सिंह, प्रभाकर सिंह, राजकुमार सिंह, अविनाश सिंह राजा, विनोद सिंह, अशोक चौधरी, राकेश्वर पांडे, रघुनाथ पांडे, रामाश्रय प्रसाद, देविका सिंह, हरीश सिंह, कल्याणी शरण, रणविजय शर्मा, गणेश सुलंकी, राणा सिंह, सुनील सिंह, के पी तिवारी,  जगदीश नारायण चौबे, अंकुर सिंह, मुकेश राय, संजय सिंह हितैषी, नीरज सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह छिंदे, दमनप्रीत सिंह आदि उपस्थित थे।