जमशेदपुर :  अक्टूबर 2023 का आवंटित खाद्यान्न नहीं मिलने की खाद्य निदेशक से शिकायत

फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार से मिला।

जमशेदपुर :  अक्टूबर 2023 का आवंटित खाद्यान्न नहीं मिलने की खाद्य निदेशक से शिकायत
विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को मांग पत्र सौपते संगठन के पदाधिकारी
जमशेदपुर :  अक्टूबर 2023 का आवंटित खाद्यान्न नहीं मिलने की खाद्य निदेशक से शिकायत
फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन ने विभागीय सर्वर में सुधार की मांग की
Jamshedpur : फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी दीपू कुमार से मिला। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उन्हें बताया की जिले के कई पीडीएस डीलरों को विभागीय साइट एवं सर्वर की गड़बड़ी के कारण अक्टूबर 2023 का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है। जिसके कारण वे खाद्यान्न का वितरण नहीं कर पा रहे हैं। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने एक मांग पत्र खाद्य निदेशक के नाम विशिष्ट अनुभाजन पदाधिकारी को सौंपा। 
एसोसिएशन के महासचिव प्रमोद गुप्ता ने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में अक्टूबर 2023 का जो आवंटन जन वितरण प्रणाली के विक्रेताओं को आवंटित गया है। उसमें बहुत सारे जन वितरण प्रणाली के विक्रेता को आवंटित खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है। क्लोजिंग बैलेंस के समायोजन के उपरांत आवंटन "अंडर प्रोसेस"  दिखाया गया है। जिसके कारण जनवितरण प्रणाली के विक्रेताओं को खाद्यान्न प्राप्त नहीं हो पा रहा है। खाद्यान्न नहीं मिलने के कारण डीलर कार्डधारियों को अनाज नहीं दे पा रहे हैं। जिसके कारण उन्हें कार्डधारियों के कोपभाजन का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इस तरह के कई मामले संज्ञान में आए हैं। जिसे विभागीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। साथ ही उनसे मांग की गई है कि जल्द से जल्द विभागीय साइट एवं सर्वर को ठीक किया जाए। जिससे डीलर को ससमय खाद्यान्न प्राप्त हो सके एवं उसका वितरण किया जा सके।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहन साव पारस, कोषाध्यक्ष नरेश जायसवाल समेत खाद्यान्न से वंचित डीलर शामिल थे।