बर्मामाइंस में रघुवर दास की पहल से जलापूर्ति हुआ फिर से बहाल 

बर्मामाइंस में रघुवर दास की पहल से जलापूर्ति हुआ फिर से बहाल 


जमशेदपुर : बर्मामाइंस चुना भट्टा क्षेत्र में जलापूर्ति बंद किये जाने से  पेयजल के लिए हाहाकार मचा है। लोगों ने बताया कि जुस्को द्वारा अचानक बस्ती में पानी का सप्लाई  बंद कर दिया गया। जिससे क्षेत्र में जलसंकट उत्पन्न हुई। 
शुक्रवार को चुना भट्टा के लोगों ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से एग्रिको स्थित आवास पर मुलाकात कर उन्हें समस्या से अवगत कराते हुए इसके निदान की मांग की।   पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने समस्या को गंभीर बताते हुए जुस्को के वरीय अधिकारियों से बात की। उन्होंने चुना भट्टा में पानी की वैकल्पिक व्यवस्था न होने तक पुरानी व्यवस्था के तहत जलापूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने जुस्को से चुना भट्टा के प्रत्येक घरों में पानी की आपूर्ति हेतु शीघ्र पहल करने की बात कही। जिस पर जुस्को की ओर से देर शाम बस्ती में जलापूर्ति बहाल कर दी गयी। वहीं, एक महीने के भीतर क्षेत्र के लोगों से फॉर्म भरकर जमा करने की बात कही गई। क्षेत्र में पानी की आपूर्ति प्रारंभ होने पर बस्तीवासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास  के प्रति आभार जताया है।
इस दौरान मुखिया बर्मा कंसारी, लक्ष्मी पात्रो, खीरो देवी, कमला कंसारी, कौशल्या कंसारी, फुतवल कंसारी, बसंती कंसारी, जानकी कंसारी, गुड़िया कंसारी, शुरवाली कंसारी, पुष्पा कंसारी समेत अन्य बस्तीवासी मौजूद थे।