झारखंड ,भाजपा के तेवर हुए अब कड़े सोमवार को डीसी कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन

उक्त जानकारी भाजपा के जिला प्रेस प्रवक्ता प्रेम झा ने दी। 

झारखंड ,भाजपा के तेवर हुए अब कड़े सोमवार को डीसी कार्यालय के समक्ष विशाल प्रदर्शन
भाजपा का धरना प्रदर्शन


जमशेदपुर:  कदमा शास्त्रीनगर उपद्रव मामले में भाजपा ने अब  अपने तेवर अब कड़े कर दिए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा जिला मुख्यालय का घेराव करेगी। जिसमें न सिर्फ सांसद विद्युत वरण महतो बल्कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश समेत तमाम वरीय नेता शामिल होंगे। उक्त जानकारी भाजपा के जिला प्रेस प्रवक्ता प्रेम झा ने दी।


भाजपा का आरोप है कि प्रशासन द्वारा निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर बिना जांच पड़ताल किये दर्जनों गलत धाराओं को जोड़कर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया । उधर भाजपा झारखंड प्रदेश कमेटी ने जहां राज्यपाल से कदमा संप्रदायिक उपद्रव की जांच सीबीआई अथवा माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने  का आग्रह की है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने करीब एक महीने से जेल में बंद भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई को लेकर सड़क पर उतरने का एलान कर दिया है। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वावधान में जिला प्रशासन के कार्रवाई के विरोध में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन होगा। पार्टी कार्यकर्ताओं से उक्त कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सोमवार को सुबह दस बजे डीसी कार्यालय पहुंचने की अपील की गई है।