जमशेदपुर :  फेयर प्राइस शॉप डीलर्स ऐसोसिएशन ने डीएसओ का किया अभिनंदन

पूर्वी सिंहभूम के नव पदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जाफर खिजरी ने मंगलवार को योगदान दिया। इससे पहले उन्होंने निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन से पदभार ग्रहण किया।

जमशेदपुर :  फेयर प्राइस शॉप डीलर्स ऐसोसिएशन ने डीएसओ का किया अभिनंदन
जिला आपूर्ति पदाधिकारी का अभिनंदन करते डीलर्स संघ के पदाधिकारी

Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम के नव पदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जाफर खिजरी ने मंगलवार को योगदान दिया। इससे पहले उन्होंने निवर्तमान जिला आपूर्ति पदाधिकारी राजीव रंजन से पदभार ग्रहण किया। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कहा कि सरकार की विभागीय योजनाओं को का लाभ लोगों तक पहुंचाना उनका उद्देश्य है। दूसरी और दूसरी और नव पदस्थापित जिला आपूर्ति पदाधिकारी का पीडीएस डीलरों के संगठन फेयर प्राइस शॉप डीलर्स एसोसिएशन के द्वारा अभिनंदन किया गया संगठन के अध्यक्ष मोहन साव 'पारस' एवं महासचिव प्रमोद गुप्ता के नेतृत्व में जिला आपूर्ति पदाधिकारी को अंगवस्त्र एवं गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया। इस दौरान एसोसिएशन ने जिला के विभागीय कार्य में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल में सत्यनारायण रजक, विनोद कुमार, रामलाल प्रसाद, बिनोद साव, ओंकार सिंह, रतन लाल गुप्ता, अजय कुमार सिंह, नंदलाल साव, बलराम प्रसाद, विवेक कुमार गुप्ता, रंजीत कुमार, पिंटू कुमार, विनय कुमार, मो.सोनु अरशद, मो.तनवीर, पप्पू कुमार, सिकंदर कुमार, रामविलास साव आदि सामिल थे।