मणिपुर की घटना पर आक्रोशित हुए झामुमो कार्यकर्ता, पीएम मोदी और सीएम एन बीरेन सिंह का किया पुतला दहन

मणिपुर की घटना पर आक्रोशित हुए झामुमो कार्यकर्ता, पीएम मोदी और सीएम एन बीरेन सिंह का किया पुतला दहन


जमशेदपुर से परसुडीह थाना अंतर्गत झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किसकु के नेतृत्व में करंडी मुख्य मार्ग पर मणिपुर में गोपी आदिवासी महिला के साथ बलात्कार के बाद नग्न घुमाए जाने के मामले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह का पुतला दहन किया 
            इस अवसर पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किसकु  ने कहा कि 77 दिनों बाद मणिपुर में इंटरनेट बहाल होने के बाद वायरल हुए वीडियो से भारतीय जनता पार्टी का काला चेहरा सामने आ गया है। जिसमें बेबस आदिवासी महिला पर हो रहे जुल्म को दबाने का पूरा प्रयास किया गया। मामले के सामने आते ही समूचा देश शर्मसार हुआ है। और देश सहित विदेशों विशेषकर यूरोपीय कंट्री में देश की फजीहत हो रही है।

                    इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से शामिल बहाइर किस्कू ,मनोज नहा,लालपुर महतो,
बाकही माह,कार्तिक गोप, जकता सोरेन, मासूम सिंह,
अली अकतर ,मा० अण्डुल रहीम खान
निजाम खान-, अब्दुल
अहला हाँवन बाबु सुकरान ,गणेश महतो, सुनाराम कई रातु हौसम सलाउदीन आदि अनेकों झामुमो नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे
जमशेदपुर से संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट