जमशेदपुर : सुन्दरनगर दुर्गा पुजा समिति के विवाद का पट्टाक्षेप, पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन

सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति में काफी लंबे समय से चल रहे विवाद का पट्टाक्षेप हो गया। विवाद हल होने के साथ ही समिति के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुट गए।

जमशेदपुर : सुन्दरनगर दुर्गा पुजा समिति के विवाद का पट्टाक्षेप, पंडाल निर्माण के लिए हुआ भूमि पूजन
भूमि पूजन के दौरान मौजूद लोग
Jamshedpur :   सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति में
काफी लंबे समय से चल रहे विवाद का पट्टाक्षेप हो गया। विवाद हल होने के साथ ही समिति के सदस्य पूजा की तैयारियों में जुट गए। बुधवार को पंडाल निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। पंडित शुक्ला ने पूजन कार्य संपन्न कराया। मौके पर विधायक संजीव सरदार, जिला परिषद की अध्यक्ष बारी मुर्मू, अरुण बांकरेवाल, लायसेंसी अशोक अग्रवाल, पुरिहासा पंचायत के पूर्व मुखिया राहुल बास्के, ब्याँगबिल पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज सिंह सरदार, पुरिहासा के ग्राम प्रधान भोक्ता हांसदा, सुन्दरनगर दुर्गा पूजा समिति के  नवनियुक्त अध्यक्ष सुनील पसरिजा, सचिव दिनेश शाह, कोषाध्यक्ष अजय धानुका समेत अन्य सभी सदस्य मौजूद थे. भूमि पूजन के बाद पूजा समिति के सदस्यों ने इस वर्ष भव्य तरीके से पूजन उत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया। ज्ञातव्य हो कि सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति में आपसी विवाद के कारण केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति को इस मामले में हस्तक्षेप करना पड़ा। दोनों पक्षों की सामूहिक बैठक में सार्वजनिक निर्णय पर दोनों पक्ष सहमत हुए जिसके कारण विवाद का पट्टाक्षेप हो सका। इस वर्ष विधि व्यवस्था, पंडाल एवं भोग वितरण के लिए अलग अलग कमिटी को जिम्मेवारी सौंपी गई है।
भूमि पूजन के दौरान यह लोग थे मौजूद
 मौके पर दुर्गा पूजा कमिटि के अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, लायसेंसी अशोक अग्रवाल, सुभाष सिंह, विवेक त्रिवेदी, पप्पु ठाकुर, रविन्द्र यादव,पंकज सिंह, बलबीर सिंह, राजू यादव, जयेश थवानी, सुखदेव सिंह, अमर यादव, अमरजीत प्रसाद, करण साहू, अमित मिश्रा, राजू महतो, अशोक वर्मा, विशाल अग्रवाल, सरदार रविंदर सिंह समेत सभी सम्मानित सदस्य भूमि पूजन के अनुष्ठान में उपस्थित थे.
*जमशेदपुर से संवाददाता सुनील शर्मा की रिपोर्ट*