रांची की Anjel बनी Queens Of International (Tourism 2023)

राजधानी रांची की बेटी एंजेल मेरीना तिर्की ने Queens Of International (Tourism 2023) का खिताब जीतकर देश व दुनिया में झारखंड का नाम रौशन किया है।

रांची की Anjel बनी Queens Of International (Tourism 2023)

रांची

राजधानी रांची की बेटी एंजेल मेरीना तिर्की ने Queens Of International (Tourism 2023) का खिताब जीतकर देश व दुनिया में झारखंड का नाम रौशन किया है। फिलीपींस के मनीला में आयोजित इंटरनेशनल ब्यूटी पेजेंट क्वीन ऑफ इंटरनेशनल टूरिज्म इंडिया - 2023 का आयोजन किया गया था, जिसमें एंजेल मेरीना तिर्की ने कई देशों के प्रतिभागियों के बीच ताज अपने नाम कर लिया। खिताब हासिल करने के बाद शनिवार को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंची, जहां सामाजिक लोगों ने उनका पारंपरिक तरीके से स्वागत किया। एंजेल साल 2022 में मिस यूनाइटेज नेशन अर्थ प्रतियोगिता भी जीत चुकी है। 

एक्टिंग का शौक

एंजेल मेरीना तिर्की को मॉडलिंग और एक्टिंग का शौक है। उन्होंने अपने कैरियर की शुरूआत 16 साल की उम्र में की थी। उन्होंने कहा कि इस सफलता के पीछे पिता अल्फ्रेड तिर्की और मां मदाली तिर्की की बड़ी भूमिका है।