जमशेदपुर : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति ने नम आंखों से मां भगवती को दी विदाई

सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति ने मां जगदंबे को नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन में सुंदरनगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

जमशेदपुर : सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति ने नम आंखों से मां भगवती को दी विदाई
विसर्जन जुलूस में शामिल लोग
Jamshedpur :  सुंदरनगर दुर्गा पूजा समिति ने मां जगदंबे को नम आंखों से विदाई दी। विसर्जन में सुंदरनगर के लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। इस दौरान मनमोहक झांकी भी निकाली गई। साथ ही ढाकी की थाप पर सभी नाचते गाते narwa पहाड़ के गुर्रा नदी पहुंचे जहां विधि पूर्वक मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन किया गया। विसर्जन में क्षेत्र की महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। विसर्जन मार्ग मां दुर्गा के जयकारे से गूंजता रहा। इस दौरान विधि व्यवस्था की कमान सुन्दर नगर थाना प्रभारी प्रभात कुमार स्वयं संभाले हुए थे।

विसर्जन में यह लोग रहे मौजूद
समिति के लाइसेंसधारी अशोक अग्रवाल, अध्यक्ष सुनील पसरिजा, सचिव दिनेश शाह, कोषाध्यक्ष अजय धानुका, ब्यांगविल पंचायत के पूर्व मुखिया नीरज सिंह सरदार, विवेक त्रिवेदी, भारती देवी, सुभाष सिंह, भीमसेन शर्मा, निरंजन प्रसाद, अरविंद सिंह, अंशुमान सिंह, हरिशंकर सिंह, करण साहू, अमरजीत प्रसाद, राजू यादव, मृदुल पोद्दार, अमर यादव, राजू महतो, सुनील झा, यश घवानी, प्रवीण सिंह, पप्पू सिंह, पप्पू ठाकुर, अनिल सिंह समेत काफी संख्या में लोग मौजूद थे।