झारखंड पस्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बरामद किये 5 आईडी बम

सर्च अभियान के दौरान बरामद हुये बम

झारखंड पस्चिमी सिंहभूम पुलिस ने बरामद किये 5 आईडी बम

सर्च ऑपरेशन के दौरान पुलिस जवानों ने प0 सिंहभूम झारखंड के गोइलकेरा थाना क्षेत्र छोटा कुईड़ा  जंगल से बुधवार

सुबह लगभग 9.30 बजे 5 आईईडी विस्फोटक बरामद किया है. इस बाबत पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर द्वारा जारी विज्ञप्ति में बताया गया है,प्रतिबंधित भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के खिलाफ जिले में लगातार चल रहे सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है. भाकपा माओवादी नक्सली संगठन के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछु, चमन, कांडे, अजय महतो, सागेन अंगरिया, अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील होने की सूचना पुलिस को मिली थी. इस आसूचना के संबंध में 11 जनवरी 2023 से चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, 205 BN, झारखण्ड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार सर्च अभियान संचालित किया जा रहा है. इसी क्रम में आज गोइलकेरा थाना क्षेत्र छोटा कुईड़ा से मारीदिरी जाने वाली कच्ची सड़क पर नक्सलियों ने पुलिस जवानों को नुकसान पहुंचाने के उद्देश्य से पांच खतरनाक आईडी बम लगाये थे जिसे आज सुबह लगभग 9.30 बजे 5 आईईडी बरामद किया गया है. जिसमे लगभग 2 किलो के 4 और 5 किलो के एक विस्फोटक बरामद किया है. बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से विनिष्ट किया गया है. संचालित नक्सल विरोधी अभियान जारी है. फिलहाल नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन जारी है.